बॉलीवुड

Sridevi Bungalow Trailer: सस्पेंस और थ्रिलर से भरा है प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म श्रीदेवी बंगलो का ट्रेलर, लेकिन दर्शकों की उम्मीदों पर उतरेगी खरी?

श्रीदेवी बंगलो को लिखा और डायरेक्ट किया है प्रसंथ माम्बुल्ली ने. ये फिल्म हिंदी के साथ कई भाषाओं में रिलीज होगी.

Sridevi Bungalow Trailer: सस्पेंस और थ्रिलर से भरा है प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म श्रीदेवी बंगलो का ट्रेलर, लेकिन दर्शकों की उम्मीदों पर उतरेगी खरी?
श्रीदेवी बंगलो ट्रेलर (Image Credit: YouTube)

Sridevi Bungalow Trailer: प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) की फिल्म बॉलीवुड फिल्म श्रीदेवी बंगलो (Sridevi Bungalow) को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता है. दरअसल जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ. तभी से फिल्म को लेकर कोई ना कोई विवाद सामने आता रहा है. फिल्म के टाइटल पर सबसे बोनी कपूर ने आपत्ति जाहिर की थी. जिसके बाद अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. हालांकि जैसी उम्मीद थी फिल्म का ट्रेलर उसके उलट काफी फीका दिखाई दे रहा है.

ढाई मिनट से उपर के इस ट्रेलर में प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग सुस्त मालूम पड़ रही है. जबकि कहानी में सस्पेंस बनाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन खराब बैकग्राउंड साउंड निराश कर रहा है. फिल्म में अरबाज खान का भी नजर आ रहे हैं. लेकिन उनकी परफॉरमेंस भी कोई खास असर नहीं डालती है. ट्रेलर में नजर आ रहा एक्शन भी ढीला नजर आ रहा है. आप भी देखिए फिल्म का ट्रेलर. यह भी पढ़े: प्रिया प्रकाश वारियर संग ‘श्रीदेवी बंगलो’ के सेट पर स्पॉट हुए अरबाज खान, बोनी कपूर भेज चुके हैं फिल्म को लीगल नोटिस

श्रीदेवी बंगलो को लिखा और डायरेक्ट किया है प्रसंथ माम्बुल्ली ने. ये फिल्म हिंदी के साथ कई भाषाओं में रिलीज होगी. बात करे प्रिया प्रकाश वारियर की तो विंक गर्ल के नाम से मशहूर प्रिया की इस फिल्म से लोगों ने काफी उम्मीदें लगा रखी लेकिन ये फिल्म लोगों को पसंद आएगी ये तो इसके रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).