Virat Kohli- Anushka Sharma Photos: क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, घर आने वाली है Good News

अनुष्का शर्मा ने कल मीडिया को फटकार लगाईं थी. अनुष्का ने पैपराजी पर प्राइवेसी में दखल देने का आरोप लगाया था.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Image Credit: Yogen Shah)

विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने घर आने वाले नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं. ऐसे में दोनों को एक बार मुंबई के क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया. जाहिर है अनुष्का और विराट डॉक्टर की सलाह को फॉलो कर प्रॉपर चेकअप करा रहें हैं. इस मौके पर विराट और अनुष्का का लुक देखते ही बन रहा था. अनुष्का ने जहां ब्लैक कलर की लॉन्ग टीशर्ट में नजर आई वहीं विराट ने ग्रे लुक को प्रिफर किया. विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरा छोड़कर अनुष्का के पास पहुंचे हैं. जिसके बाद से ही विराट लगातार अनुष्का का छाया बने हुए हैं. आज भी चेकअप के लिए अनुष्का के साथ नजर आए.

दरअसल अनुष्का शर्मा ने कल मीडिया को फटकार लगाईं थी. अनुष्का ने पैपराजी पर प्राइवेसी में दखल देने का आरोप लगाया था. दरअसल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जब अपने घर की बालकनी में बैठे चाय पी रहे थे तभी उनकी फोटो क्लिक कर ली गई. जिसे देखने के बाद अनुष्का काफी नाराज हो गई. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजी जाहिर करते लिखा था कि "फोटोग्राफर और पब्लिकेशन से अनुरोध करने के बावजूद वो तुम्हारी प्राइवेसी में दखलंदाजी करते रहे. दोस्तों! इसे अब रुकना चाहिए!" आप भी देखिए अनुष्का की तस्वीरें. यह भी पढ़े: Virat Kohli-Anushka Sharma की प्राइवेसी में फोटोग्राफर ने दी दखल, भड़कीं एक्ट्रेस ने जमकर लगाई फटकार 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Image Credit: Yogen Shah)
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Image Credit: Yogen Shah)
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Image Credit: Yogen Shah)

आपको बता दे कि बतौर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म जीरो में देखा गया था. जिसके बाद से अनुष्का ने ब्रेक ले रखा है. हालांकि इस दौरान उनके प्रोडक्शन ने बुलबुल और पाताल लोक जैसे दमदार प्रोजेक्ट दिए.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड