Poonam Pandey's Husband Arrested: पूनम पांडे ने शादी के कुछ ही दिनों बाद पति सैम बॉम्बे के खिलाफ दर्ज कराया मारपीट का मामला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस और हॉट मॉडल पूनम पांडे से जुड़ी खबर आपको हैरान कर सकती है, एक्ट्रेस ने शादी के चंद दिनों के बाद ही अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कराया है. पूनम जो अपनी फिल्म की शूटिंग को लेकर इन दिनों गोवा में मौजूद हैं, उन्होंने सैम के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए Canacoma पुलिस से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
Poonam Pandey Files Molestation Case Against Husband Sam Bombay: बॉलीवुड एक्ट्रेस और हॉट मॉडल पूनम पांडे से जुड़ी खबर आपको हैरान कर सकती है. एक्ट्रेस ने शादी के चंद दिनों के बाद ही अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कराया है. पूनम जो अपनी फिल्म की शूटिंग को लेकर इन दिनों गोवा (Goa) में मौजूद हैं, उन्होंने सैम के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए Canacoma पुलिस से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
Canacoma पुलिस स्टेशन के अफसर तुकाराम चव्हाण ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पति ने मारपीट करने के बाद उन्हें धमकी दी है कि अगर उन्होंने उनकी शिकायत की तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. इसके बाद सैम को गिरफ्तार कर लिया गया.
Goa: Canacona Police today arrested Sam Bombay, husband of actress Poonam Pandey for molesting, assaulting and threatening to kill her, says South Goa SP Pankaj Kumar Singh
— ANI (@ANI) September 22, 2020
बीते 11 सितंबर को पूनम ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी कर ली थी. इन्होंने 23 जुलाई की सगाई की थी जिसकी फोटोज भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. हाल ही में पूनम ने बताया था कि वो अपने हनीमून को एन्जॉय कर रही हैं और लॉकडाउन के बाद लॉस एंजेलिस जाने का प्लान कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

