बॉलीवुड

पूजा हेगड़े का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने ट्विटर के जरिए फैंस को किया अलर्ट

'हाउसफूल 4 फेम एक्ट्रेस पूजा हेगड़े सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है. आए दिन वो अपने पोस्ट के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करती है. लेकिन बीती रात पूजा का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर दिया गया था. जी वजह से पूजा को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसका खुलासा पूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए किया था.

पूजा हेगड़े का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने ट्विटर के जरिए फैंस को किया अलर्ट
पूजा हेगड़े (Photo Credits: Instagram)

'हाउसफूल 4 फेम एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है. आए दिन वो अपने पोस्ट के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करती है. लेकिन बीती रात पूजा का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर दिया गया था. जी वजह से पूजा को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसका खुलासा पूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए किया था. पूजा ने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का खुलासा अपने ट्विटर के माध्यम से किया.

पूजा ने ट्वीट कर अपने फैंस को चौकन्ना किया. एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा,"मुझे मेरी टीम ने सूचित किया गया है कि मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर दिया गया है मेरी डिजिटल टीम इसमें मेरी मदद कर रही है. कृपया आप किसी भी निमंत्रण को स्वीकार ना करे और अपनी व्यक्तिगत जानकारी ना दें. धन्यवाद." यह भी पढ़े: अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर हैकर्स ने लगाई PAK पीएम इमरान खान की फोटो, मुंबई पुलिस की मदद से रिकवर हुआ अकाउंट

पूजा कि डिजिटल टीम ने अपना काम तेजी से करना शुरू कर दिया. 1 घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने इस परेशानी पर काबू पा लिया. पूजा ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा," पिछले कुछ घंटे यह सोचते हुए निकाले की मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट की सेफ्टी का क्या होगा. इस समय तत्काल सहायता के लिए मेरी तकनीकी टीम को धन्यवाद. अब हम फिरसे साथ है. इस दैरान जो भी संदेश इधर उधर हए होंगे वो सब अपनी जगह है." यह भी पढ़े: प्रभास और पूजा हेगड़े की अगली फिल्म का Fan-Made Poster हुआ वायरल, देखकर आप भी हो जाएंगे इम्प्रेस

पहली बार नहीं है कि किसी सेलिब्रिटी का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ  होगा, इससे पहले बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर, ऋतिक रोशन जैसे दिग्गज कलाकारों  का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैकर्स ने हैक कर दिए गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).