बॉलीवुड

Faraaz Khan Is Battling For Life: अभिनेता फराज खान हुए ICU में एडमिट, पूजा भट्ट ने फैंस से की मदद की अपील

इस जानकारी के सामने आने के बाद डायरेक्टर और एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर सभी फैंस से अपील की है कि वो धनराशि जुटाकर मदद करें.

Faraaz Khan Is Battling For Life: अभिनेता फराज खान हुए ICU में एडमिट, पूजा भट्ट ने फैंस से की मदद की अपील
फराज खान (Image Credit: Facebook)

90 के दशक के चर्चित अभिनेता फराज खान (Faraaz Khan) को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मेहंदी के एक्टर इस समय अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. वो बैंगलोर के अस्पताल के ICU में एडमिट है. न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. उनके इलाज में पहले ही परिवार का काफी पैसा खर्च हो चुका है. जबकि अभी 25 लाख रुपए की और जरूरत है. ऐसे में उनके छोटे भाई और एक्टर फहमान खान ने लोगों फंड जमा करने में मदद की अपील की है.

इस जानकारी के सामने आने के बाद डायरेक्टर और एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर सभी फैंस से अपील की है कि वो धनराशि जुटाकर मदद करें. पूजा भट्ट ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि प्लीज इस पोस्ट को शेयर करें और हो सके तो मदद करें. आप में से कोई भी मदद करता है तो आभारी होंगे.

तो वहीं एक्टर के भाई फहमान खान ने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया कि भाई पिछले 5 दिनों से वेंटिलेटर पर हैं और उनके बचने की संभावना 50 प्रतिशत है. इलाज का असर भी हो रहा है. हमें अभी 25 लाख रुपए की जरूरत है जिससे उनका इलाज किया जा सके. अभी तक 2 लाख के करीब की रकम जुटाई जा सकी है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभिनेता को एक साल से खांसी और सीने में संक्रमण था. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).