बॉलीवुड

पायल रोहतगी ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना, कहा- पिता ने देश के लिए मेडल जीता लेकिन बेटी ब्रेकिंग इंडिया फोर्स के साथ

अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर सहित दूसरे बॉलीवुड सेलेब्स जहां दीपिका के सपोर्ट में खड़े दिखाई दे रहे हैं. दूसरी तरफ एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने दीपिका पर निशाना साधते हुए कई बातें कही हैं.

पायल रोहतगी ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना, कहा- पिता ने देश के लिए मेडल जीता लेकिन बेटी ब्रेकिंग इंडिया फोर्स के साथ
पायल रोहतगी और दीपिका पादुकोण (Image Credit: Instagram)

JNU छात्रों (JNU Students) के संग दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मुलाकत सुर्खियों में बनी हुई है. एक तरफ जहां लोग दीपिका पादुकोण के इस कदम को सहासी बता रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कई लोग दीपिका पर निशाना भी साध रहे हैं और उनकी फिल्म छपाक (Chhapaak) के बॉयकाट की मांग कर रहे हैं. ऐसे में अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर सहित दूसरे बॉलीवुड सेलेब्स जहां दीपिका के सपोर्ट में खड़े दिखाई दे रहे हैं और वो फैंस से फिल्म छपाक को प्रमोट करने की बात कह रहे हैं. दूसरी तरफ एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने दीपिका पर निशाना साधते हुए कई बातें कही हैं.

दरअसल पायल ने सोशल मीडिया मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि राम राम जी दीपिका पादुकोण, इनके पिता ने देश के लिए मेडल जीता है और वो ब्रेकिंग इंडिया फोर्स के साथ खड़ी हैं. जो दिखाता है कि वो आलिया भट्ट की BFF हैं.

आपको बता दे कि JNU हिंसा में घायल हुए छात्रों से मुलाकात के दौरान तो चुप्पी बनाए रखी थी. लेकिन जब वो एक शो में पहुंची तो CAA-NRC कानून के खिलाफ चल रहे विरोध पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जो मुझे कहना था मैंने दो साल पहले फिल्म पद्मावत की रिलीज के वक्त कह दिया था. आज जो कुछ हो रहा है उसे देखकर दर्द होता है. क्योंकि ये सब नॉर्मल नहीं हो सकता. क्योंकि हमारे देश की जो नींव रखी गई थी वो ऐसी तो नहीं थी.' दीपिका पादुकोण की ये फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2020 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).