Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह और अंजना सिंह का भोजपुरी होली गीत 'घासाई रंग सगरी' हुआ सुपर हिट, 45 लाख बार देखा गया ये Video
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह होली के त्योहार में इस बार रंग जमाने को तैयार हैं. होली फेस्टिवल में अभी कुछ ही दिन बचे हुए हैं और ऐसे में पवन सिंह एक के बाद एक करके अपने होली स्पेशल सॉन्ग्स से तहलका मचा रहे हैं.
Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह होली के त्योहार में इस बार रंग जमाने को तैयार हैं. होली फेस्टिवल में अभी कुछ ही दिन बचे हुए हैं और ऐसे में पवन सिंह एक के बाद एक करके अपने होली स्पेशल सॉन्ग्स से तहलका मचा रहे हैं. पवन सिंह ने हाल ही मापना नया होली गीत 'घासाई रंग सगरी' को रिलीज किया है जिसे इंटरनेट पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इस गाने में पवन सिंह एक्ट्रेस अंजना सिंह संग डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
गाने की शुरुआत में पवन सिंह अपने दमदार अंदाज में अपना स्वैग दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. उनके इस नए होली गीत को 45 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं और लोग भी उनके अंदाज की प्रशंसा कर रहे हैं. गानों में देसी होली गीत का टच भी दिया गया है.
देखें पवन सिंह का नया होली स्पेशल सॉन्ग:
अपने मनोरंजन अंदाज के साथ पवन और अंजना यहां होली का माहौल सेट करते नजर आ रहे हैं. खास बात ये भी है कि इसे पवन सिंह ने गाया है और इसके बोल अर्जुन अकेला ने लिखे हैं. वेव म्यूजिक ने इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

