एजेंसी न्यूज

Pathaan Boycott: उत्तर प्रदेश में BJP कार्यकर्ताओं ने Shah Rukh Khan की फिल्म 'पठान' के बहिष्कार की उठाई मांग, इससे पहले मध्य प्रदेश के मंत्री दे चुके हैं फिल्मेमकर्स को चेतावनी

शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान को लेकर विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा के विरोध जताने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी फिल्म के बैन की मांग उठने लगी है.

Pathaan Boycott: उत्तर प्रदेश में BJP कार्यकर्ताओं ने Shah Rukh Khan की फिल्म 'पठान' के बहिष्कार की उठाई मांग, इससे पहले मध्य प्रदेश के मंत्री दे चुके हैं फिल्मेमकर्स को चेतावनी
'पठान' का बेशरम रंग गाना (Photo Credits: YRF Official YouTube Channel)

Pathaan Boycott: प्रयागराज, 15 दिसंबर: बॉलीवुड सुरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर फिल्म 'पठान' अपने रिलीज से पहले ही खुब सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म का जब पहला गाना 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) रिलीज हुआ है तब से फिल्म विवादों में घिर गई है. इस फिल्म को लेकर अब यूपी के भाजपा (BJP) कार्यकताओं ने 'बहिष्कार' की मांग उठा दी है, जिसके पीछे की वजह है इस गाने में दीपिका के पहने हुए भागवा रंग के वस्त्र. सबसे पहले इस फिल्म को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने अपना बयान दिया था, अब उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सनातन संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगा कर इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है. Shahrukh Khan की फिल्म Pathaan के खिलाफ भड़के एमपी के गृहमंत्री Narottam Mishra, दे डाली YRF को इतनी बड़ी धमकी

इस मामले में मिश्रा ने कहा है, इस फिल्म का जो यह गाना रिलीज हुआ है इसको बहुत ही गंदे दिमाग का इस्तेमाल करके शूट किया गया है. इस गाने में जो कपड़े पहने हैं दीपिका ने वह बहुत ही अपत्तिजनक हैं. तो ऐसे में या तो गाने को बदल दिया जाए नहीं तो फिल्म को लेकर मध्यप्रदेश में रिलीज से पहले बहुत कुछ देखना पड़ जाएगा.

फिल्म के विषय में बीजेपी नेता राजेश केशरवानी ने कहा है, इस फिल्म के रिलीज नए गाने में दीपिका ने जो कपड़े पहने हैं वह बहुत ही अजीब है और इससे हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति का अपमान होता है. बीजेपी नेता ने राज्य सरकार से इस फिल्म को यूपी में बैन लगाने के लिए भी अपना पत्र जारी किया है.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भी गाने में वेशभूषा को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

शाहरुख खान स्टारर फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. यश राज के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिका में है. यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2022 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).