बॉलीवुड

AR Rahman Bollywood Gang Revelation: रहमान के बयान पर बोले शेखर कपूर- 'आपने ऑस्कर जीता, बॉलीवुड में टैलेंट की कद्र नहीं'

ऑस्कर विजेता मुजिक डायरेक्टर ए आर रहमान ने बॉलीवुड माफिया के खिलाफ सनसनीखेज खुलासा कर सबको हैरानियत में डाल दिया हैं. जिस पर डायरेक्टर शेखर कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहां आपके टैलेंट को बॉलीवुड हैंडल नहीं कर सकता.

AR Rahman Bollywood Gang Revelation: रहमान के बयान पर बोले शेखर कपूर- 'आपने ऑस्कर जीता, बॉलीवुड में टैलेंट की कद्र नहीं'
शेखर कपूर और ए आर रहमान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में इंसाइडर और आउटसाइडर को लेकर बहस जारी हैं. बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बेबाकी से नेपोटिज्म पर खुलकर बात कर रही हैं. इसी बीच ऑस्कर विजेता मुजिक डायरेक्टर ए आर रहमान (A. R. Rahman) ने बॉलीवुड माफिया के खिलाफ सनसनीखेज खुलासा कर सबको हैरानियत में डाल दिया हैं. जिस पर डायरेक्टर शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहां आपके टैलेंट को बॉलीवुड हैंडल नहीं कर सकता.

ए आर रहमान से इंटरव्यू के दौरान जब पुछा गया कि आप तमिल फिल्म के मुकाबले हिंदी फिल्मों में कम काम क्यों करते है? जिसके जवाब में ए आर रहमान ने बताया कि, " बॉलीवुड में उनके खिलाफ गैंग काम कर रहा हैं जिस वजह से उन्हें हिंदी फिल्मों के ऑफर कम मिल रहे हैं." रहमान के इस खुलासे पर फिल्ममेकर शेखर कपूर ने ट्विटर की माध्यम से रहमान की तारीफ करते हुए लिखा, "आप जानते हैं कि आपकी समस्या क्या है ए आर रहमान? आप गए और ऑस्कर अवार्ड्स जीतकर आए. ऑस्कर बॉलीवुड में किस ऑफ डेथ के समान है. ये अवार्ड साबित करता है कि आपके पास बॉलीवुड की तुलना में अधिक प्रतिभा है. जिसे बॉलीवुड हैंडल नहीं कर पा रहा हैं. यह भी पढ़े: ए आर रहमान ने लगाया आरोप बॉलीवुड में एक गैंग के कारण नहीं मिल रहा काम

शेखर कपूर के इस ट्वीट पर ए आर रहमान ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट करते लिखा, "खोए हुए पैसे दोबारा कमाए जा सकते है, प्रसिद्धी वापस कमाई  जा सक्य्ती है, लेकिन अपनी जिंदगी के गुजरे हुए  किमती वक्त को कभी वापस नहीं लाया जा सकता, इसलिए शांत रहें और आगे बढ़ें. हमारे पास करने के लिए महत्वपूर्ण चीजे हैं." यह भी पढ़े: ए आर रहमान ने अपने खिलाफ चलने वाली बॉलीवुड गैंग का किया खुलासा, टीम कंगना रनौत ने कहा – सबके साथ होती है बुलिंग

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के लिए ए आर रहमान ने संगीत दिया हुआ हैं. वहीं इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को ए आर रहमान ने अपनी आवाज दी हैं. यह फिल्म शुक्रवार को डिजनी हॉटस्टार पर प्रसारित हुई.फिल्म को फैंस ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है और कई फैंस फिल्म देखने के बाद काफी इमोशनल भी नजर आए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).