बॉलीवुड

Bobby Deol और ऐश्वर्या राय बच्चन का पुराना वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स बोले- बाबा को 24 साल पहले ही पता था कोरोना आएगा

इस वीडियो में बॉबी देओल मास्क पहने से लेकर सोशल डिस्टेंस और ऐश्वर्या राय बच्चन पर पीसीआर टेस्ट करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद अब तमाम यूजर्स उन्हें बाबा बॉबी देओल कहकर बुला रहे हैं.

Bobby Deol और ऐश्वर्या राय बच्चन का पुराना वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स बोले- बाबा को 24 साल पहले ही पता था कोरोना आएगा
बॉबी देओल वायरल वीडियो (Image Credit: Twitter)

कोरोना वायरस का खतरा देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते माहौल एक बार फिर भारी होता दिखाई दे रहा है. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर बॉबी देओल का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद माहौल थोडा लाइट तो जरूर हो जाएगा. दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई बॉबी देओल को बाबा कहकर बुला रहा है. क्योंकि उन्हें 24 साल पहले ही कोरोना की जानकारी हो गई थी.

दरअसल इस वीडियो में बॉबी देओल मास्क पहने से लेकर सोशल डिस्टेंस और ऐश्वर्या राय बच्चन पर पीसीआर टेस्ट करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद अब तमाम यूजर्स उन्हें बाबा बॉबी देओल कहकर बुला रहे हैं. कोई फनी वीडियो पर मजे लेते दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद इंसान को हंसी बेहद ही लाजमी है.

आपको बता दे कि वेब सीरीज आश्रम में बॉबी देओल ने बाबा जी का किरदार निभाया था. ये वेब सीरीज 2 पार्ट में आई थी. जिसे सभी ने खूब पसंद भी किया. ऐसे में अब इस वीडियो के जरिये फैंस उनके उसी किरदार को याद कर मजे ले रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2021 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).