Nora Fatehi का सबसे बड़ा फैन कहला रहा है ये शख्स, एक्ट्रेस की खातिर किया ऐसा काम, देखें Video
फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें नोरा एयरपोर्ट से बाहर आती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान उनकी मुलाकत उनके एक फैन से हुई जिसने उन्हें अपने हाथ पर बना टैटू दिखाया. वीडियो में देखा जा सकता है कि उस व्यक्ति ने नोरा के चेहरे को टैटू के रूप में अपने हाथ में गुदवाया है.
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के फैंस अक्सर उनका अटेंशन पाने और उनका दिल जीतने के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता. शाहरुख खान समेत कई बड़े कलाकारों ने फैंस के साथ अपने अनुभवों को मीडिया के साथ शेयर किया है जिसे सुनकर लोग भी हैरान रह जाते हैं. अपने फैन के चलते भी सेलिब्रिटीज अक्सर चर्चा में आ जाते हैं और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का हाल भी अब कुछ ऐसा ही है. नोरा के एक फैन ने उनके प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए अपने हाथ पर उनके चेहरे का टैटू बनवाया है.
फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें नोरा एयरपोर्ट से बाहर आती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान उनकी मुलाकत उनके एक फैन से हुई जिसने उन्हें अपने हाथ पर बना टैटू दिखाया. वीडियो में देखा जा सकता है कि उस व्यक्ति ने नोरा के चेहरे को टैटू के रूप में अपने हाथ में गुदवाया है.
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद लोग उसे नोरा का सबसे बड़ा फैन भी कह रहे हैं. वीडियो को देखने के बाद नोरा ने कमेंट करते हुए फैन इस गेस्चर की सराहना करते हुए लिखा, "ये बेहद प्यारा है. उसे ढेर सारा आशीर्वाद."
बात करें वर्कफ्रंट की तो नोरा जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में जासूस का किरदार निभाती नजर आएंगी. ये फिल्म 15 अगस्त 2021 को रिलीज के लिए सेट की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2021 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).