एक चेंजमेकर बनने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है : दिया मिर्जा
अभिनेत्री दिया मिर्जा का कहना है कि बदलाव सहानुभूति, दया और इरादे से प्रेरित होते हैं. दिया ने आईएएनएस को बताया, "एक बात मैंने जानी है कि चेंजमेकर बनने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. इसके लिए सिर्फ सहानुभूति, दया और इसकी शुरूआत करने के इरादे की शक्ति की जरूरत होती है."
अभिनेत्री दिया मिर्जा (Dia Mirza) का कहना है कि बदलाव सहानुभूति, दया और इरादे से प्रेरित होते हैं. दिया ने आईएएनएस को बताया, "एक बात मैंने जानी है कि चेंजमेकर बनने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. इसके लिए सिर्फ सहानुभूति, दया और इसकी शुरूआत करने के इरादे की शक्ति की जरूरत होती है."
शो 'भारत के महावीर' की मेजबानी करने वाली दीया ने आगे बताया, "अगर आप एक अच्छे इंसान हैं, जो समाज के मुद्दों को लेकर विचारशील हैं, तो आप इस पर कार्रवाई दया और सहिष्णुता के साथ करेंगे. आप सोचेंगे कि 'हम सिर्फ बैठकर यूं ही चीजों को होते देख नहीं सकते हैं. हमें बदलाव लाना है. देखते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है." इस सीरीज में उन लोगों की कहानी दिखाई जाती है, जो कोरोनावायरस महामारी के दौरान किसी न किसी रूप में आगे आकर मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. यह भी पढ़े: Dia Mirza on Drugs Case: दिया मिर्जा ने ड्रग्स केस में नाम आने पर दी सफाई, कहा- मैंने जिंदगी में कभी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया
दिया कहती हैं, "ये ऐसे लोगों का उदाहरण हैं, जो कहते हैं, 'मैं अपने वक्त, अपने संसाधनों, अपनी उर्जा का इस्तेमाल करने जा रहा हूं, अगर मेरे संसाधन सीमित भी है, तो जो कुछ भी मेरे बस में है, मैं उन्हीं से बदलाव लाऊंगा."
इस सीरीज को डिस्कवरी चैनल और डिस्कवरी प्लस ऐप पर प्रसारित किया जाता है, जिसे यूनाइटेड नेशन्स इन इंडिया, नीति आयोग और डिस्कवरी चैनल की साझेदारी में बनाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2020 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

