निक जोनस ने उतारी गोविंदा की नकल, देखें ये मजेदार तस्वीर
निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जो फैन्स को खूब पसंद आ रही है. दरअसल, उन्होंने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी में एक्टर गोविंदा और अपना एक कोलाज शेयर किया है.
निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. जाहिर सी बात है कि निक अब भारतीय सभ्यता से रुबरु हो चुके हैं. साथ ही उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में भी काफी रूचि है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जो फैन्स को खूब पसंद आ रही है. दरअसल, उन्होंने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी में एक्टर गोविंदा (Govinda) और अपना एक कोलाज शेयर किया है.
निक द्वारा शेयर की गई फोटो में गोविंदा ने एल लाल रंग की शर्ट पहनी हुई है और पीले रंग के सनग्लासेज भी लगा रखे हैं. निक भी गोविंदा से मिलते-जुलते अवतार में नजर आ रहे हैं. उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि, "ये बिल्कुल सही है." अभी तक गोविंदा ने इस फोटो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

यह भी पढ़ें:- जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में कम पड़ गई थी बीयर....
आपको बता दें कि निक जोनस इन दिनों अपने भाई जो और केविन के साथ दुनिया में कई जगहों पर टूर कर रहे हैं. उनके शोज में फैन्स की भारी भीड़ उमड़ती है. वहीं प्रियंका की बात करें तो वह जल्द ही नेटफ्लिक्स के शो 'वी कैन भी हीरोज' में नजर आएंगी. साथ ही उनको फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में भी देखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2019 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

