बॉलीवुड

New Zealand Police Dances on Kala Chashma: न्यूजीलैंड पुलिस ने 'काला चश्मा' पर लगाए ठुमके, माधुरी दीक्षित ने शेयर किया Video

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर की, जहां दिवाली के अवसर पर न्यूजीलैंड पुलिस के अधिकारी सॉन्ग 'काला चश्मा' पर डॉन्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

New Zealand Police Dances on Kala Chashma: न्यूजीलैंड पुलिस ने 'काला चश्मा' पर लगाए ठुमके, माधुरी दीक्षित ने शेयर किया Video
माधुरी दीक्षित (Photo Credits: Twitter, Facebook)

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर की, जहां दिवाली के अवसर पर न्यूजीलैंड पुलिस के अधिकारी सॉन्ग 'काला चश्मा' (Kala Chashma) पर डॉन्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं. अभिनेत्री माधुरी ने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरीज शेयर की. शेयर वीडियो में, कीवी पुलिस बल के पुरुष और महिला अधिकारियों को (Katrina Kaif) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की 2016 रिलीज फिल्म बार-बार देखो के गाने पर पैर हिलाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो मूल रूप से वेलिंगटन इंडियन एसोसिएशन द्वारा शेयर किया गया था.

माधुरी ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "इस वीडियो को देखकर मेरे चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान आई है. डॉन्स, आर्ट और कल्चर लोगों को इतने शानदार तरीके से एकजुट करता है." माधुरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. यह भी पढ़े: Bhai Dooj 2020: माधुरी दीक्षित ने भाई दूज पर ये प्यारी फोटो शेयर कर फैंस को दी इस त्यौहार की बधाई

वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते साल माधुरी दीक्षित और संजय दत्त काफी सालों के बाद फिल्म 'कलंक' में एक साथ नजर आए थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन माधुरी के डांस और एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया. इसके अलावा माधुरी का जलवा छोटे परदे पर भी बरकरार हैं. माधुरी डांस दीवाने शो को जज कर अपने फैंस को डांस के लिए प्रेरित करती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).