बॉलीवुड

New Bhojpuri Song 2022: Khesari Lal Yadav ने Komal Singh संग किया हॉट रोमांस, दिलकश सीन्स से भरा गाना हुआ रिलीज 

भोजपुरी फिल्मों के कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. फिल्में हो या गानें, वो हर तरह से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं तथा अपनी धुन पर उन्हें थिरकने पर मजबूर कर देते हैं.

New Bhojpuri Song 2022: Khesari Lal Yadav ने Komal Singh संग किया हॉट रोमांस, दिलकश सीन्स से भरा गाना हुआ रिलीज 
खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गीत (Photo Credits: Youtube)

New Bhojpuri Song 2022: भोजपुरी फिल्मों के कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. फिल्में हो या गानें, वो हर तरह से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं तथा अपनी धुन पर उन्हें थिरकने पर मजबूर कर देते हैं. इसी के चलते भोजपुरी गानों को इंटरनेट पर लाखों ही नहीं बल्कि करोड़ों में व्यूज प्राप्त होते हैं.

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस कोमल सिंह का नया गाना 'बरफ' हाल ही में इंटरनेट पर रिलीज किया गया जिसमें ये दोनों एक दूसरे के साथ हॉट रोमांस करते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को काफी अटेंशन प्राप्त हो रहा है और ये लोगों का दिल जीत रहा है. गानें में कोमल सिंह सफेद और काली साड़ी में खेसारी संग दिलकश अंदाज में नजर आ रही हैं.

देखें खेसारी और नेहा सिंह का ये हॉट म्यूजिक वीडियो:

बता दें कि इस गानें को खेसारी लाल यादव ने सिंगर नेहा राज के साथ मिलकर गाया है जिसे यूट्यूब पर 68 लाख से भी अधिक व्यूज प्राप्त हुए हैं. गानें की काफी चर्चा की जा रही है और दर्शक इसे बेहद पसंद भी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).