Neha Dhupia ने पति Angad Bedi को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट की ये Hot Photos, लिखी ये बेहद स्पेशल बात
बॉलीवुड के हैंडसम हंक अंगद बेदी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया भी उनपर खूब प्यार बरसाती हुई नजर आ रही हैं. नेहा आज सोशल मीडिया पर अंगद के साथ अपनी हॉट फोटोज शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.
Happy Birthday Angad Bedi: बॉलीवुड के हैंडसम हंक अंगद बेदी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) भी उनपर खूब प्यार बरसाती हुई नजर आ रही हैं. नेहा आज सोशल मीडिया पर अंगद के साथ अपनी हॉट फोटोज शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. नेहा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में ये दोनों कैंडिड अंदाज में सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं.
नेहा ने इंस्टाग्राम पर अंगद संग अपनी फोटोज पोस्ट करके लिखा, "अधिकारिक तौर पर आज के दिन को रिनेम करके अंगद बेदी डे कर रही हूं. हैप्पी बर्थडे माय लव." फोटो को देखकर पता चलता है कि ये उनके किसी वेकेशन के समय ली हुई तस्वीर है जिसे अब फैंस भी पसंद कर रहे हैं और इसपर काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स भी आ रहे हैं.
View this post on Instagram
बता दें कि अंगद बेदी ने साल 2018 में नेहा धूपिया से शादी की थी. इन्होंने एक गुरुद्वारे में प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन करके शादी की थी. इन्हें 2 साल की बेटी भी है जिनका नाम मैहर है. बात करें फिल्मों की तो अंगद आखिरी बार जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में नजर आए थे.
कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और दर्शकों से इसे बढ़िया रिस्पोंस भी हासिल हुए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2021 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

