Neena Gupta ने डरते डरते लगवाई कोरोना वैक्सीन, फनी वीडियो किया शेयर
नीना उन तमाम सेलेब्स की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं. जिन्होंने हाल ही में कोरोना वैक्सीन लगवाई हैं. इस वीडियो में नीना का फनी अंदाज देखने को मिल रहा है. दरअसल वीडियो में नीना को एक नर्स टिका लगा रही हैं. इस दौरान नीना को काफी डर लग रहा था. जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दी है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) फिल्मों में अपने अभिनय से सभी को इम्प्रेस करने वाली नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो आए दिन अपनी नई नई फोटो और वीडियो शेयर करते रहती हैं. ऐसे में अब उन्होंने एक बार फिर अपना एक बेहद ही खास वीडियो शेयर किया है. दरअसल नीना उन तमाम सेलेब्स की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं. जिन्होंने हाल ही में कोरोना वैक्सीन लगवाई हैं. इस वीडियो में नीना का फनी अंदाज देखने को मिल रहा है. दरअसल वीडियो में नीना को एक नर्स टिका लगा रही हैं. इस दौरान नीना को काफी डर लग रहा था. जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दी है.
नीना वीडियो शेयर करते हुए बताया कि लग गया जी टीका, शुक्रिया. इस वीडियो में नीना बार बार मम्मी मम्मी कहती दिखाई दे रही हैं. आप भी देखिए उनका ये मस्ती भरा वीडियो.
View this post on Instagram
तो वहीं नीना के वीडियो गजराज राव और अश्विनी अय्यर तिवारी भी कमेंट करते दिखाई दिए. आपको बता दे कि गजराज राव ने भी कोरोना वैक्सीन लगवा ली है.
View this post on Instagram
वैसे आपको बता दे कि अनुपम खेर, सैफ अली खान, सतीश शाह, जॉनी लीवर, जितेंद्र जैसे तमाम सितारें भी कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना आने वाले समय संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

