रजनीकांत के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एक्ट्रेस का नाम भी आया सामने
इन दिनों वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दमदार अभिनय की जमकर प्रशंसा की जा रही है और अब खबर है कि जल्द ही नवाजुद्दीन सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करेंगे
इन दिनों वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दमदार अभिनय की जमकर प्रशंसा की जा रही है और अब खबर है कि जल्द ही नवाजुद्दीन सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करेंगे. कार्तिक सब्बाराज इस फिल्म कर निर्देशन करेंगे और सन पिक्चर्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जाएगा. फिल्म की मुख्य अभिनेत्री का भी नाम सामने आ चुका है. लीड एक्ट्रेस के रूप में इस फिल्म में सिमरन को देखा जाएगा. फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है.दार्जिलिंग और देहरादून में इस फिल्म के कुछ हिस्सों को फिल्माया गया है. नवाजुद्दीन जल्द ही इस फिल्म की टीम के साथ जुड़ेंगे.
सन पिक्चर्स ने ट्विटर पर नवाजुद्दीन के इस फिल्म में होने की घोषणा की. उन्होंने लिखा कि, "हमें यह अनाउंस करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि पहली बार सिमरन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी सुपरस्टार रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे."
We are happy to announce that for the first time, @SimranbaggaOffc and @Nawazuddin_S will be acting with Superstar Rajini in #SuperstarWithSunPictures pic.twitter.com/LmsAHuqdWM
— Sun Pictures (@sunpictures) July 18, 2018
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिनती बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए अभिनेताओं में होती है. इससे पहले भी वह शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं. अब रजनीकांत के साथ काम करना उनके लिए किसी बेहतरीन अनुभव से कम नहीं होगा. कहा जा रहा है कि उन्हें '83' नामक एक फिल्म में भी देखा जा सकता है. यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के सफर को दर्शाएंगी. कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह अहम भूमिका में दिखेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2018 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

