बॉलीवुड

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म 'कृष 4' को लेकर किया यह बड़ा खुलासा

भिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने कहा कि वह ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर सुपरहीरो फिल्म 'कृष 4' (Krrish 4) का हिस्सा...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म 'कृष 4' को लेकर किया यह बड़ा खुलासा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Photo Credits : Getty)

मुंबई: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने कहा कि वह ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर सुपरहीरो फिल्म 'कृष 4' (Krrish 4) का हिस्सा नहीं हैं. कुछ खबरों में ऐसा कहा जा रहा था कि 'कृष 4' में नवाजुद्दीन एक बुरे आदमी का किरदार निभाएंगे. जब नवाज से इसकी सच्चाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "यह पहली बार है, मैं आपसे (मीडिया) यह सुन रहा हूं और इसमें कोई सच्चाई नहीं है."

नवाजुद्दीन लेखिका नीता शाह और अदिति मेदिरत्ता द्वारा लिखी गई और ओम बुक्स इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'द स्ट्रेन्जर इन मी' के विमोचन के दौरान मंगलवार को यहां मौजूद थे.  नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बावजूद नवाज ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी विशेष पहचान बनाई है. 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'बदलापुर', 'बजरंगी भाईजान' और 'मंटो' जैसी कई फिल्मों में अपने काम के लिए नवाज जाने जाते हैं.

यह भी पढ़ें: दुल्हे की तरह सजे हैं नवाजुद्दीन सिद्दकी, क्या दुबारा शादी करने का है इरादा?

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि आउटसाइडर्स को फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा अवसर नहीं मिलते, तो इसके जवाब में नवाज ने कहा, "इस इंडस्ट्री के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यदि आपमें योग्यता है, तो कभी न कभी लोग इसे जरूर पहचानेंगे और उस व्यक्ति को काम मिलने से कोई नहीं रोक पाएगा." आने वाले समय में नवाज 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन में गणेश गायतोंडे की भूमिका में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2019 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).