बॉलीवुड

Narendra Modi Birthday: शाहरुख खान ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, किया खास ट्वीट

सलमान खान, आमिर खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, संजय दत्त, कंगना रनौत जैसे तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी.

Narendra Modi Birthday: शाहरुख खान ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, किया खास ट्वीट
शाहरुख खान और पीएम मोदी (Photo Credits: File Image)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहें हैं. इस मौके पर उन्हें देश और दुनिया से तमाम लोग जन्मदिन की बधाई देते नजर आए. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के लिए बधाइयों का ताता लगा रहा है. बॉलीवुड भी पीएम मोदी को बधाई देने में जुटा रहा है. तमाम सितारें पीएम को सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते दिखाई दिए. ऐसे में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी पीछे नहीं रहें उन्होंने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. शाहरुख ने बेहद ही सिंपल और स्वीट तरीके से बधाई दी है.

शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस जन्मदिन पर उनकी बेहतर स्वास्थ की कामना करता हूं.

आपको बता दे कि इससे पहले सलमान खान, आमिर खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, संजय दत्त, कंगना रनौत जैसे तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी.

महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के खास मौके पर पीएम मोदी ने कला और सिनेमा हस्तियों से अपने आवास पर मुलाकात की थी. इस दौरान आमिर खान और शाहरुख खान पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे. जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. इस दौरान दोनों पीएम के साथ खूब सेल्फियां लेते दिखाई दिए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).