बॉलीवुड

Drugs Case: दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को NCB ने भेजा समन, ड्रग्स केस में होगी पूछताछ 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह के खिलाफ समन जारी किया है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स मामले में आज एनसीबी ने इन सभी अभिनेत्रियों के खिलाफ समन जारी किया है.

Drugs Case: दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को NCB ने भेजा समन, ड्रग्स केस में होगी पूछताछ 
दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह (Photo Credits: Instagram)

Summon Issued to Deepika Padukone, Sara Ali Khan, Shradhha Kapoor and Rakul Preet Singh by NCB: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह के खिलाफ समन जारी किया है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स मामले में आज एनसीबी ने इन सभी अभिनेत्रियों के खिलाफ समन जारी किया है. हाल ही में एनसीबी ने टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी क्वान एंटरटेनमेंट के ध्रुव चितगोपेकर, जया शाह और श्रुति मोदी से पूछताछ की थी.

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान एनसीबी (NCB) को दीपिका पादुकोण और उनकी मेनेजर के बाद ड्रग्स से जुड़े चैट्स मिले हैं जिसके बाद उन्हें भी इस जांच में शामिल होने के बुलाया गया है. वहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आया था.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Death Case: NCB ने क्वान के सीईओ से की पूछताछ, दीपिका पादुकोण की मैनेजर नहीं हुईं शामिल

आपको बता दें कि इस केस को लेकर अब जल्द ही इन सभी अभिनेत्रियों से पूछताछ की जाएगी. रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आने के बाद उन्होंने मीडिया ट्रायल पर आपत्ति जताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था.

ज्ञात हो कि सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून, रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट पर मृत पाया गया था जिसके बाद से बॉलीवुड की गलियारों में काफी बवाल मचा हुआ है. उनकी मौत को लेकर सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और एनसीबी जांच में जुटी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).