Kangana Ranaut का दावा, अगर एनसीबी 'बुल्लीवुड' में प्रवेश कर जाए, कई ए-लिस्टर सलाखों के पीछे होंगे
कंगना रनौत ने दावा किया कि अगर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनएसबी) जांच शुरू कर दे तो, कई ए-लिस्टर बॉलीवुड कलाकार सलाखों के पीछे पहुंच जाएंगे.
अपने बॉलीवुड साथियों पर चौंकाने वाले आरोप लगाते हुए, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने दावा किया कि अगर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनएसबी) जांच शुरू कर दे तो, कई ए-लिस्टर बॉलीवुड कलाकार सलाखों के पीछे पहुंच जाएंगे. कंगना ने ट्विटर के जरिए बुधवार को ये आरोप लगाया और फिल्म इंडस्ट्री को 'बुल्लीवुड' कहा.
कंगना ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट से पीएमओ कार्यालय को टैग करते हुए लिखा, "अगर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बुल्लीवुड में प्रवेश कर जाए, तो कई ए लिस्टर कलाकार सलाखों के पीछे चले जाएंगे. अगर ब्लड टेस्ट कराए जाएं तो कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे. उम्मीद करती हूं कि पीएमओ-इंडिया स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गटर यानी बुल्लीवुड को साफ करेगी."
I was still a minor my mentor turned tormentor used to spike my drinks and sedate me to prevent me from going to cops, when I became successful and got entry in to the most famous film parties I was exposed to the most shocking and sinister world and drugs,debauchery and mafia.
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 26, 2020
कंगना ने ये भी कहा कि जब वो प्रसिद्ध फिल्म पार्टियों में जाने लगीं तो उनका सामना ड्रग्स और माफियाओं के साथ हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

