Namastey England Song Proper Patola: अर्जुन-परिणीति के Swag के साथ बादशाह का रैप, देखें Video
फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का नया गाना 'प्रॉपर पटोला' बुधवार को रिलीज कर दिया गया. यह एक पुराना गाना है जिसे रीक्रिएट किया गया है
फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का नया गाना 'प्रॉपर पटोला' बुधवार को रिलीज कर दिया गया. यह एक पुराना गाना है जिसे रीक्रिएट किया गया है. इस गाने में आपको दिलजीत और आस्था गिल की आवाज सुनने को मिलेगी. साथ ही इसमें बादशाह का रैप भी है. यह पूर्ण रूप से एक पार्टी सॉन्ग है. वीडियो में अर्जुन और परिणीति की जबरदस्त केमिस्ट्री देखी जा सकती है. इससे पहले भी इस फिल्म के कई गाने जारी किए जारी चुके हैं. इस सूची में 'तेरे लिए', 'भरे बाजार' और 'धूम धड़ाका' जैसे गानों का नाम शुमार है.दर्शकों को ये गाने काफी पसंद आए है. अब यह देखने वाली बात होगी कि 'प्रॉपर पटोला' दर्शकों को अच्छा लगता है कि नहीं.
अर्जुन कपूर ने खुद इस गाने को ट्विटर पर शेयर किया और लिखा कि, "अब समय आ गया है जब इस बात का पता लगाना होगा कि पटोला और प्रॉपर पटोला में क्या फर्क है?"
What’s the difference between a Patola & a #ProperPatola? Time to find out! 😉https://t.co/RLbGvbVidb@ParineetiChopra @Its_Badshah @diljitdosanjh @GillAastha @RelianceEnt @PenMovies #VipulAmrutlalShah @jayantilalgada @sonymusicindia #BlockbusterMovieEntertainers @ErosNow
— Arjun Kapoor (@arjunk26) October 3, 2018
विपुल अमृतलाल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' एक युवा और ताज़ा कहानी है जिसमे दो व्यक्ति जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है. फिल्म में भारत और यूरोप के खूबसूरत लैंडस्केप में इनकी प्रेम कहानी को ट्रैक किया जाएगा जिसकी शुरुवात पंजाब के लुधियाना से होती है जिसके बाद अमृतसर, ढाका और फिर पेरिस से ले कर ब्रसेल्स और अंत में लंदन का दीदार किया जाएगा. अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत 'नमस्ते इंग्लैंड' 19 अक्टूबर, 2018 के दिन देशभर में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2018 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

