उड़ान के दौरान बना था फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के गाने 'तारीफां' का संगीत
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के गीत 'तारीफां' के संगीत की रचना विमान में उड़ान के दौरान एक आईपैड पर की गई थी. यह गाना करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया पर फिल्माया गया है.
संगीतकार करण ने बताया कि रैपर बादशाह द्वारा गाए गए गीत 'तारीफां' के संगीत की रचना विमान में उड़ान के दौरान एक आईपैड पर की गई थी. यह गाना करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया पर फिल्माया गया है. संगीतकार, संगीत निर्माता, गीतकार और रैपर करण ने कहा, "'तारीफां' के साथ अपनी ध्वनि और ब्रांड का संगीत पेश कर पाना एक शानदार अनुभव है. यह गीत मेरे आईपैड पर मुंबई से दिल्ली की उड़ान के दौरान बना है."
वह हिंदी फिल्म उद्योग और 'अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' जैसे शोज में संगीत देने के लिए भी जाने जाते हैं.
बॉलीवुड में संगीत निर्माता के रूप में उनके 20 से अधिक गीत हिट हुए हैं. उन्होंने प्रीतम और शंकर-एहसान-लॉय जैसे संगीत निर्देशकों के साथ काम किया है और 'दिलवाले', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों के हिट गीत दिए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2018 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

