बॉलीवुड

असली कमली ने संजय दत्त के लिए लिखा भावनात्मक संदेश

एक लंबे-चौड़े पोस्ट में गिलानी ने राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित संजय की जिंदगी और फिल्म 'रॉकी' के स्टार के साथ उनके दोस्ती पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. गिलानी ने कहा, "फिल्म 'संजू' देखने के बाद मैं भावनात्मक रूप से सुन्न पड़ गया

असली कमली ने संजय दत्त के लिए लिखा भावनात्मक संदेश
संजय दत्त (Photo Credits : Instagram)

मुंबई: अभिनेता संजय दत्त के करीबी दोस्त परेश गिलानी ने शनिवार को भावनात्मक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद वह भावनात्मक रूप से सुन्न पड़ गए. उन्होंने कहा कि फिल्म ने उन्हें भूली और अविस्मरणीय यादों के मिश्रण के रूप में सुकून दिया है. फिल्म 'संजू' में विक्की कौशल ने कमलेश कपासी उर्फ कमली का किरदार निभाया है. गिलानी ने ट्वीट कर कहा, "सोशल मीडिया से दूर रहते हुए काफी साल हो गए हैं.आखिरकार मैं इसे गले लगा रहा हूं. शुरुआत करते हुए, मेरे भाई संजय तुम्हारे लिए एक नोट, जिसे मैं काफी वक्त से अपने दिलो-दिमाग में लिख रहा था और अब यह सबके सामने है."

एक लंबे-चौड़े पोस्ट में गिलानी ने राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित संजय की जिंदगी और फिल्म 'रॉकी' के स्टार के साथ उनके दोस्ती पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. गिलानी ने कहा, "फिल्म 'संजू' देखने के बाद मैं भावनात्मक रूप से सुन्न पड़ गया. मैं बस संजय को गले लगाकर रोना चाहते हूं. मैं उन वर्षो के लिए रोना चाहता हूं, जो हमने खो दिये, जि़ंदगी के उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे और जब अपनों को खो दिया था. वो गल्तियां जिन्हें हम सही नहीं कर सकते, उस ताकत के लिए जो हमें एक-दूसरे में मिली, उसके लिए मैं रोना चाहता हूं."

उन्होंने कहा कि संजय वह दोस्त है, जो न केवल उनके साथ खड़ा रहा, बल्कि वह उनके लिए एक भाई, मार्गदर्शक, जीती सच्चाई और कहीं अधिक हैं. गिलानी ने कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए संजय का धन्यवाद. वह हमेशा अभिनेता की जिंदगी में गलतियों, महिलाओं और विवादों को देखते हैं और उनसे प्यार करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2018 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).