बॉलीवुड

Mumbai Saga Box Office Collection Day 1: जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म मुंबई सागा के पहले दिन कमाई आई सामने

उम्मीद जताई जा रही थी कि सिनेमाघरों में भी ये फिल्म धमाल मचा सकती है. लेकिन फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन उम्मीद से कम आया है. ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया कि मुंबई सागा ने पहले दिन 2.83 करोड़ की कमाई की है.

Mumbai Saga Box Office Collection Day 1: जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म मुंबई सागा के पहले दिन कमाई आई सामने
मुंबई सागा का फिल्म ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

जॉन अब्राहम (John Abraham) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म मुंबई सागा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में जॉन अब्राहम एक गैंगस्टार की भूमिका में नजर आ रहे हैं. जबकि वहीं इमरान हाशमी एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं. इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस मिला था. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि सिनेमाघरों में भी ये फिल्म धमाल मचा सकती है. लेकिन फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन उम्मीद से कम आया है. ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया कि मुंबई सागा ने पहले दिन 2.83 करोड़ की कमाई की है.

तरण आदर्श ने ट्वीट करके लिखा कि मुंबई सागा के पहले दिन की कमाई थोड़ी लो रही.  अच्छे एक्टर्स और अच्छे रिव्यू के बावजूद. महामारी के चलते महाराष्ट्र में इसकी कमाई कम रही. फिल्म ने पहले दिन 2.83 करोड़ का बिजनेस किया है. ऐसे में दूसरे और तीसरे दिन की कमाई पर सबका ध्यान रहेगा.

महामारी के चलते थियेटर लगभग 1 साल से बंद रहे. जिसके बाद अब रिलीज हुई फिल्मों से इसके दोबारा पटरी पर लौटने की उम्मीद लगाईं जा रही है. हालांकि मुंबई सागा के पहले दिन का बिजनेस उम्मीद से काफी कम है. अब दर्शक आने वाले समय में इसपर कितना प्यार लुटाते हैं ये देखना होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2021 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).