बॉलीवुड

फिल्म अभिनेता किरण कुमार पाए गए कोरोना पॉजिटिव, पिछले दस दिनों से घर पर हैं क्वॉरंटीन

मीडिया के खबरों मी माने तो उन्होंने बताया कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित है. इस बीमारी को लेकर उनके शरीर में कोई लक्षण नहीं थे. लेकिन जब अस्पताल में उन्होंने जांच करवाया तो मालूम पड़ा कि वे कोरोना से पॉजिटिव हैं

फिल्म अभिनेता किरण कुमार पाए गए कोरोना पॉजिटिव, पिछले दस दिनों से घर पर हैं क्वॉरंटीन
फिल्म अभिनेता किरण कुमार (Photo Credit: Twitter)

मुंबई: कोरोना वायरस (Coronavirus) एक ऐसी महामारी जो एक के बाद एक लोगों को अपना शिकार बनाते ही जा रही है. इस महामारी की चपेट में हिंदी फिल्मों और टीवी के वरिष्ठ कलाकार किरण कुमार (Kiran Kumar) चपेट में आ गये हैं. जिसके बाद उन्होंने अपने को पिछले दस दिनों से खुद को अपने घर में क्वारंटीन कर लिया है. बता दें कि इस महामारी से इसके पहले और कई फ़िल्मी सितारे चपेट में आ चुके हैं. जिनमें  गायिका कनिका कपूर, अभिनेता पूरब कोहली, जोया मोरानी, उनकी बहन शाजा मोरानी और उनके फादर करीम मोरानी का नाम शामिल हैं. हालांकि ये सभी लोगों ने कोरोना को मात देते हुए ठीक हुए हैं. जो ये सभी लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने घर पर हैं

किरण कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने इसकी जानकारी खुद लोगों को दी. उन्होंने कहा कि वे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. जबकि जांचसे  पहले उनके शरीर में बुखार, खांसी के कुछ भी लक्ष्ण नहीं देखे थे. लेकिन अस्पताल में जांच जब उनका हुआ तो मालूम पड़ा कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं. जिसके बाद उन्होंने अपने घर भी ही  क्वॉरंटीन कर लिया है. फिलहाल वे किसी से नहीं मिल रहे हैं. यह भी पढ़े: कोरोना वायरस से जंग: अमिताभ बच्चन ने लोगों से कहा- कड़वाहट को करें क्वोरंटीन

कहा जा रहा है कि दो से तीन बाद किरण कुमार का दूसरी बार टेस्ट किया जाएगा. टेस्ट रिपोर्ट में नार्मल पाया गया तो ठीक हैं. नहीं तो उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा. वहीं किरण कुमार ने अपने को घर पर क्वॉरेंटाइन होने पर उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में उनके दो घर हैं. उनकी पत्नी और बच्चे  बिल्पडिंग की पहले मंजिल पर रहते हैं और वे उसके ऊपर दूसरे मंजिल पर हैं. जहां पर उन्होंने अपने को आइसोलेट किया किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 01:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).