MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी की नई पारी, पत्नी साक्षी धोनी संग करेंगे वेब सीरीज का करेंगे निर्माण
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर की एक नई शुरुआत करते हुए पिछले साल प्रोड्यूसर के रूप में फिल्म का निर्माण किया था. अब वो जल्द ही एक पौराणिक साइंस फिक्शन वेब सीरीज का निर्माण करेंगे.
MS Dhoni to Produce a Sci-Fi Series: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अपने करियर की एक नई शुरुआत करते हुए पिछले साल प्रोड्यूसर के रूप में फिल्म का निर्माण किया था. अब वो जल्द ही एक पौराणिक साइंस फिक्शन वेब सीरीज का निर्माण करेंगे. धोनी ने अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी. पिछले साल उन्होंने धोनी एंटरटेनमेंट नाम की अपनी फिल्म कंपनी की शुरुआत की.
इस कंपनी के बैनर तले उन्होंने डोक्यू सीरीज 'रोर ऑफ द लायन' (2019) का निर्माण किया था जिसका निर्माण कबीर खान ने किया था. बताया जा रहा है कि धोनी कि न्यू फिल्म की कहानी असल में एक डेब्यू राइटर की किताब से प्रेरित है जिसे प्रकाशित नहीं किया गया है.
View this post on Instagram
धोनी की कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर मौजूद उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) इस फिल्म के काम में उनका साथ देंगी. ये एक रोमांचक कहानी है जो एक ऐसे रहस्यमयी अघोरी के बारे में जिसे एक हाई-टेक जगह पर कैद करके रखा गया है.
इस अघोरी के पास ऐसे रहस्य है जो प्राचीन काल की सच्चाई को वतर्मान के लोगों के सामने रख सकती है और उनका सही मार्गदर्शन कर सकती है. इस फिल्म को लेकर अब मेकर्स तैयारियों में जुट गए हैं और इसपर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2020 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

