Mouni Roy Hot Photos: मौनी रॉय ने फिर दिखाया अपना हॉट लुक, ग्लैमरस अंदाज में फोटो की शेयर
मौनी रॉय ने एक बार फिर दिलकश अदाएं दिखाई हैं. जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. मौनी ने इस बार जो फोटो शेयर की हैं. उसमें वो शानदार गाउन में नजर आ रही हैं. मौनी का ये लुक अब वाहवाही बटोर रहा है.
छोटे परदे की हॉट एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस को दीवाना बनाना बखूबी जानती हैं. उनका हॉट (Hot) और बोल्ड (Bold) अवतार आए दिन सुर्ख़ियों में बना रहता है. तो वहीं मौनी भी अपने ग्लैमरस लुक दिखाने से पीछे नहीं रहती हैं. ऐसे में मौनी रॉय ने एक बार फिर दिलकश अदाएं दिखाई हैं. जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. मौनी ने इस बार जो फोटो शेयर की हैं. उसमें वो शानदार गाउन में नजर आ रही हैं. मौनी का ये लुक अब वाहवाही बटोर रहा है. फैंस उनके पोस्ट पर जमकर लाइक और कमेंट करते दिखाई दे रहें हैं.
हाल ही मौनी रॉय के शादी की खबरें काफी चर्चा में रही थी. रिपोर्ट में दावा किया गया कि मौनी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं. वो अपने दोस्त और बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी करने जा रही हैं. हालांकि अभी तक इस मामले पर मौनी की तरफ से कोई सफाई सामने नहीं है.
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय आने वाले समय में कई फिल्मों में दिखाई देंगी. लेकिन सबसे अहम फिल्म है ब्रह्मास्त्र. जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अहम भूमिका में नजर आएंगे. अयान मुखर्जी की इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि देखना होगा कि ये फिल्म कब तक सिनेमाघरों में रिलीज होती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

