बॉलीवुड

Mouni Roy ने अरिजीत सिंह के हिट गाने पर किया डांस, दिल छू लेगा ये खूबसूरत Video

टीवी शोज से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस करने वाली मौनी रॉय सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस का काफी मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के साथ ही मॉर्निंग एक बेहतरीन डांसर भी हैं और यह बात अक्सर उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में देखने को मिलती है.

Mouni Roy ने अरिजीत सिंह के हिट गाने पर किया डांस, दिल छू लेगा ये खूबसूरत Video
मौनी रॉय (Photo Credits: Instagram)

टीवी शोज से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस करने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस का काफी मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के साथ ही मौनी एक बेहतरीन डांसर भी हैं और यह बात अक्सर उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में देखने को मिलती है. मौनी ने आज अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह अपने डांस कोरियोग्राफर उत्कर्ष के साथ नाचती हुई दिखाई दे रही.

मौनी रॉय द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में वह अरिजीत सिंह और अलका याग्निक के हिट सॉन्ग 'अगर तुम साथ हो' पर डांस कर रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा, "उसके आनंद के लिए, गाओ उसके आनंद के लिए, उसके आनंद के लिए जियो. इस शानदार लड़के के साथ डांस सीखने का बेहद बढ़िया अनुभव रहा. उत्कर्ष तुम्हारा डांस लाजवाब है और तुम एक बेहतर इंसान हो. तुमसे डांस सीखने के अपने सफर की शुरूआत करने का इंतजार नहीं कर सकती. ॐ नमः शिवाय."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

ये भी पढ़ें: Mouni Roy ने ‘Patli Kamar’ सॉन्ग पर लचकाई कमर, हॉट डांस Video इंटरनेट पर हुआ Viral

बता दें कि मौनी इसी तरह से सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो और हॉट फोटो पोस्ट करके अपने चाहने वालों को इंटरटेन करती रहती हैं. बात करें वर्कफ्रंट की तो मौनी जल्द ही रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी. इसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2021 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).