Mouni Roy ने 'Patli Kamar' सॉन्ग पर लचकाई कमर, हॉट डांस Video इंटरनेट पर हुआ Viral
नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने हॉट और सेक्सी स्टाइल से अक्सर अपने फैंस को इम्प्रेस करती हुई नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मौनी अक्सर अपने हॉट फोटोज और दिलचस्प वीडियो को शेयर करके फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं.
Mouni Roy Dance Video: नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने हॉट और सेक्सी स्टाइल से अक्सर अपने फैंस को इम्प्रेस करती हुई नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मौनी अक्सर अपने हॉट फोटोज और दिलचस्प वीडियो को शेयर करके फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. आज उन्होंने अपना एक डांस वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपने सेक्सी अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.
मौनी इस वीडियो में तनिष्क बागची के सॉन्ग 'पतली कमर' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में वो ब्लू कलर की ट्रैक्ट पेंट्स और ब्रा पहनी हुईं अपने हॉट अंदाज में डांस कर रही हैं. फैंस को उनका ये अंदाज भी काफी पसंद आ रहा है और लोग इसपर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं.
View this post on Instagram
छोटे पर्दे पर अपनी खूबसूरती और अभिनय से जलवा बिखेरने के बाद मौनी ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वो जल्द ही रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2021 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

