बॉलीवुड

एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा के कमरे में घुसा बंदर, सुबह का नाश्ता करके वापस लौटा

अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) के कमरे में अचानक एक बंदर (Monkey) घुस आया, मगर सुबह का नाश्ता करने के बाद वह वहां से चला गया.

एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा के कमरे में घुसा बंदर, सुबह का नाश्ता करके वापस लौटा
सौंदर्या शर्मा (Photo Credit- Instagram)

मुंबई : अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) के कमरे में अचानक एक बंदर (Monkey) घुस आया, मगर सुबह का नाश्ता करने के बाद वह वहां से चला गया. सौंदर्या ने एक बहुत ही मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बंदर फल खाता दिख रहा है. इस वीडियो के कैप्शन में सौंदर्या ने लिखा है, "ठग लाइफ..वह सुबह-सुबह मेरे कमरे में घुस गया और सुबह का नाश्ता किए बगैर जाने से इनकार कर दिया..

अपना नाश्ता खत्म करने के बाद मेरे बिस्तर पर उसने आराम फरमाया और सोया, जबकि मैं उस वक्त चिल्ला रही थी और रिकॉर्डिग कर रही थी, क्योंकि मेरे पास इसके अलावा और कोई चारा नहीं था."

यह भी पढ़ें : STUNNING PICS: GQ Awards के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की हसीनाओं ने बिखेरा फैशन का जलवा

 

 
 
 

View this post on Instagram

 
 

 

Hello SHOWSTOPPER 🕸🖤 Show Stopping in this stunning outfit @timesfashionweek for @swatimishraworld @bombaytimes #Day2 #BTFW19 📸 credits: @manav.manglani

A post shared by Soundarya Sharma (@iamsoundaryasharma) on

सौंदर्या को आखिरी बार साल 2017 में आई फिल्म 'रांची डायरीज' में देखा गया था. इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, हिमांश कोहली, जिमी शेरगिल और सतीश कौशिक भी थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2019 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).