मोना सिंह के मेहंदी सेरेमनी की फोटोज आई सामने, 27 दिसंबर को बॉयफ्रेंड संग लेंगी फेरे
वर्कफ्रंट की बात करे तो मोना को आखिरी बार एकता कपूर के डिजिटल प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के शो MOM में नजर आई थी.
टीवी शो जस्सी जैसी कोई नहीं से घर-घर में फेमस हुई एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) अब शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. 27 दिसंबर को मोना सिंह अपने बॉयफ्रेंड श्याम के साथ शादी रचाने जा रही हैं. ऐसे में मोना के प्रीवेडिंग की शुरुआत हो चुकी है. अब मोना सिंह के मेहंदी की तस्वीरें सामने आई है. इस मौके पर मोना के परिवार के साथ उनके कई खास दोस्त शिरकत करते नजर आए. ऐसे में मोना के दोस्त गौरव गेरा, राजेश खेरा और रक्षंदा खान भी पहुंचे. मोना के मेहंदी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.
दरअसल मोना सिंह का नाम करण ओबेरॉय और विद्युत् जामवाल से जुड़ चुका हैं. लेकिन अब मोना जिससे शादी करने जा रही हैं वो साउथ इंडियन इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं. हालांकि मोना सिंह अपनी शादी में मीडिया की मौजूदगी नहीं चाहती. इसलिए उनकी शादी में केवल बेहद करीबी मेहमान ही नजर आएंगे. मोना कल मुंबई में शादी रचा लेंगी. आप भी देखिए मोना की ये खास तस्वीरें.

मोना सिंह और गौरव गेरा के साथ

वैसे आपको बता दे कि पिछले कुछ दिन पहले ही मोना अपने कुछ दोस्तों के साथ बैचलरेट के लिए गोवा गई थी. वर्कफ्रंट की बात करे तो मोना को आखिरी बार एकता कपूर के डिजिटल प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के शो MOM में नजर आई थी. इस शो दर्शकों ने काफी सराहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2019 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

