बॉलीवुड

कोरोना को मात देकर लौटी भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa, सोशल मीडिया पर शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

मोनालिसा के कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद तमाम फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना करते दिखाई दिए. ऐसे में अब मोनालिसा कोरोना को मात दे चुकी हैं. कोरोना से जंग जीतने के बाद मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर कई दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं.

कोरोना को मात देकर लौटी भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa, सोशल मीडिया पर शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
मोनालिसा (Image Credit: Instagram)

कोरोना महामारी के चपेट में कई फिल्मी सितारें भी आ रहे हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) भी कोरोना की चपेट में आ गई थी. जिसके बाद उनके शो नमक इश्क (Namakl Ishq Ka) का की शूटिंग को रोक दिया गया था. मोनालिसा के कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद तमाम फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना करते दिखाई दिए. ऐसे में अब मोनालिसा कोरोना को मात दे चुकी हैं. कोरोना से जंग जीतने के बाद मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर कई दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने इंडियन अवतार में फोटो शेयर करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया है.

मोनालिसा ने लिखा कि इस महामारी, अराजक और तनावपूर्ण स्थिति में मैंने खुद को पॉजिटिव रखना सीख लिया. ये बीते दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं थे. जिन्होंने मेरे जल्द ठीक होने की प्रार्थना की उनकी मैं शुक्रगुजार हूं और दिल से धन्यवाद.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONNALLISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा ने अपने इस फोटोशूट में विक्ट्री साइन के साथ भी पोज किया. जो बेशक उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. मोनालिसा इन दिनों टीवी शो नमक इश्क का में इरावती का किरदार निभा सभी को इम्प्रेस कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2021 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).