बॉलीवुड

Mirzapur 2 एक्टर Priyanshu Painyuli ने गर्लफ्रेंड Vandana Joshi से की शादी, देखें Photos

फिल्म 'मिर्जापुर 2' से प्रसिद्धि हासिल करने वाले एक्टर प्रियांशु पैन्यूली ने अपनी गर्लफ्रेंड वंदना जोशी से शादी कर ली है. बताया जा रहा है कि प्रियांशु ने देहरादून स्थित अपने घर पर 26 नवंबर, शुक्रवार को शादी की है.

Mirzapur 2 एक्टर Priyanshu Painyuli ने गर्लफ्रेंड Vandana Joshi से की शादी, देखें Photos
प्रियांशु पैन्यूली और उनकी गर्लफ्रेंड वंदना जोशी (Photo Credits: Instagram)

Priyanshu Painyuli Ties Knot with girlfriend Vandana Joshi: फिल्म 'मिर्जापुर 2' (Mirzapur 2) से प्रसिद्धि हासिल करने वाले एक्टर प्रियांशु पैन्यूली ने अपनी गर्लफ्रेंड वंदना जोशी से शादी कर ली है. बताया जा रहा है कि प्रियांशु ने देहरादून स्थित अपने घर पर 26 नवंबर, शुक्रवार को शादी की है. ये भी कहा जा रहा है कि शादी से जुड़ी कुछ सेरेमनी का आयोजन 28 नवंबर को भी किया गया है.

वंदना ने सोशल मीडिया पर मेहंदी सेरेमनी की फोटोज शेयर की थी तो वहीं प्रियांशु ने शादी की तैयारियों की झलक दिखाते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट्स शेयर किया है जिसमें वो एक बड़ी सी जीप में दुल्हन संग ग्रैंड एंट्री करते नजर आए.

प्रियांशु पैन्यूली ने गर्लफ्रेंड वंदना जोशी से की शादी (Photo Credits: Instagram)

ये भी पढ़ें: एक्टर Shaheer Shaikh ने गर्लफ्रेंड Ruchikaa Kapoor से की शादी, कोर्ट मैरिज के बाद सामने आई ये तस्वीर

प्रियांशु ने कोरोना संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए शादी का आयोजन किया था. अपनी वेडिंग इनविटेशन के साथ उन्होंने मास्क, हैंड सेनीटाइजर, पीपीई किट्स और सेनीटाइजर्स भी दिया.

शादी में जहां केवल 50 लोग शामिल होंगे वहीं 200 मेहमान वेब कास्ट द्वारा इसे अटेंड करेंगे. बात करें फिल्मों की तो प्रियांशु जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'रश्मि रॉकेट' में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन आकर्ष खुराना कर्र आहे हैं और ये कच्छ के रण की एक ऐसी एथलीट की कहानी है जो अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ा संघर्ष करती हैं. फिल्म में प्रियांशु तापसी पन्नू की पत्नी की भूमिका निभा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2020 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).