बॉलीवुड

सलमान खान की फिल्म 'भारत' के ट्रेलर पर बने ये मजेदार memes, देखकर आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया था. भाईजान के फैन्स को फिल्म का ट्रेलर का बेहद पसंद आया. अभी तक सोशल मीडिया पर ये ट्रेलर छाया हुआ है.

सलमान खान की फिल्म 'भारत' के ट्रेलर पर बने ये मजेदार memes, देखकर आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर
फिल्म 'भारत' का पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया था. भाईजान के फैन्स को फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आया. अभी तक सोशल मीडिया पर ये ट्रेलर छाया हुआ है. सलमान और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के डायलॉग्स पर मजेदार मीम्स (Memes) भी बन रहे हैं. ट्रेलर में एक दृश्य है जिसमे कैटरीना कहती हैं कि, "इतने भारी ज्ञान की जरुरत बिल्कुल नहीं है." सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस के इस डायलॉग का बड़े ही क्रिएटिव ढंग से इस्तेमाल कर रहे हैं.

कैटरीना के सीन के अलावा सलमान के कुछ दृश्यों पर भी बहुत मीम्स बन रहे हैं. जब आप इन मीम्स को देखेंगे, तब आप भी हंसी से लोटपोट जाएंगे. एक नजर डालिए इन ट्वीट्स पर:-

यह भी पढ़ें:- सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का 16 साल बाद बनेगा सीक्वल, निर्देशक सतीश कौशिक ने किया कन्फर्म

आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' के ट्रेलर में सलमान खान खुद को एक मिडिल क्लास बूढ़ा कहते हैं. वह कहते हैं कि उनकी कहानी बेहद ही रोचक है. ट्रेलर में सलमान खान कई अलग अवतारों में नजर आए. साथ ही कैटरीना भी इस बार कुछ अलग रूप में नजर आईं. उनका देसी अंदाज फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है. दर्शकों को अभिनेत्री दिशा पाटनी का रेट्रो लुक देखने को मिला. फिल्म में जैकी श्रॉफ सलमान के पिता का किरदार निभा रहे हैं और सुनील ग्रोवर सलमान के दोस्त है. ट्रेलर में तब्बू की झलक देखने को नहीं मिली. अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म 'भारत' 5 जून को बड़े पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2019 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).