बॉलीवुड

Gauhar Khan Mehndi Photo: गौहर खान के हाथों में रची मेहंदी, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत फोटो

बिग बॉस फेम गौहर खान अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधनेवाले हैं. दोनों परिवार में शादी की तैयारियां धूमधाम से शुरू है. नई दुल्हन गौहर खान के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रची है. गौहर ने मेहंदी की खुबसुरत फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. इन तस्वीरों में गौहर के चहरे पर शादी का ग्लो झलक रहा है.

Gauhar Khan Mehndi Photo: गौहर खान के हाथों में रची मेहंदी, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत फोटो
गौहर खान (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस फेम गौहर खान (Gauahar Khan) अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधनेवाले हैं. दोनों परिवार में शादी की तैयारियां धूमधाम से शुरू है. नई दुल्हन गौहर खान के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रची है. गौहर ने मेहंदी की खूबसूरत फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. इन तस्वीरों में गौहर के चेहरे पर शादी का ग्लो झलक रहा है.

गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मेहंदी की फोटो शेयर कर कैप्शन में अपने भाई का ब्यूटीफुल आउटफिट के लिए शुक्रियादा करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेंहदी की रात आई. थैंक यु मेरी जान इस बेहद खुबसूरत ड्रेस गिफ्ट देने के लिए. यह गिफ्ट मुझे मेरे भाई ने 4 साल पहले गिफ्ट किया. आप मेरे शादी में नहीं आ सकते लेकिन आपका प्यार और आशीर्वाद निश्चित रूप से मेरे साथ है. आपके द्वारा मुझे मेरे बड़े दिन पर भेजे गए आशीर्वादों को पहनना मेरे लिए बहुत ख़ास है. मैं इसे पाकर बहुत खुश हूं." गौहर खान की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. उनके कई सारे फैंस कमेंटस कर शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Gauahar Khan and Zaid Darbar’s Haldi Pictures Out: गौहर खान और जैद दरबार के मेहंदी की तस्वीरें आई सामने, ये जोड़ी है कमाल की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार की चिक्सा सेरेमनी की तस्वीरे हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. इन सेरेमनी में दुल्हे के पिता इस्माइल दरबार अपनी पत्नी के साथ ख़ुशी से नाचते हुए दिखाई दे रहे थे. वहीं दूल्हा और दुल्हन की एंट्री भी कमाल की थी. गौहर खान और जैद दरबार की शादी की रस्म ग्रैंड मराठा होटल में शाही अंदाज से होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2020 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).