बॉलीवुड

Fire at ND Studios: ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोधा अकबर' के शूटिंग सेट एनडी स्टूडियोज में लगी भीषण आग

मुंबई से सटे कर्जत स्थित एनडी स्टूडियोज में शुक्रवार शाम को भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. इसी जगह ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की ग्रैंड फिल्म 'जोधा अकबर' को शूट किया गया था.

Fire at ND Studios: ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोधा अकबर' के शूटिंग सेट एनडी स्टूडियोज में लगी भीषण आग
एनडी स्टूडियोज में लगी भीषण आग (Photo Credits: Instagram)

Fire at ND Studios: मुंबई से सटे कर्जत स्थित एनडी स्टूडियोज में शुक्रवार शाम को भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. इसी जगह ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की ग्रैंड फिल्म 'जोधा अकबर' को शूट किया गया था. बताया जा रहा है कि इस आगे में पूरा सेट झुलसा गया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है. आगे को बुझाने के लिए कई सारे फायर टेंडर्स मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया.

कर्जत का ये शूटिंग स्टूडियो यहां के सबसे बड़े और पॉपुलर फिल्म स्टूडियोज में से एक था. 2013 और 2014 के बीच एकता कपूर की के शो 'जोधा अकबर' को भी इसी जगह शूट किया गया था. शूटिंग सेट पर जब आग लगी तब यहां किसी भी तरह की शूटिंग नहीं की जा रही थी और इसके चलते यहां होने वाले बड़े नुकसान से बचा जा सका. बताया जा रहा है कि स्टूडियो के करीब रेलवे ट्रैक सेट की दीवारों को छूता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रेलवे ट्रैक पर आग लगने के बाद इसकी कप्तें शूटिंग सेट तक पहुंच गई. बता दें कि जोधा अकबर के सेट को मेहमानों के लिए यूं ही बरकरार रखा गया था. मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई इसके मालिक हैं. यहां कई सारे फिल्में, टीवी शोज और वेब सीरीज की शूटिंग की जा चुकी है. हाल ही में ऑल्ट बालाजी के शो 'पौरषपुर' को यहां शूट किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2021 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).