Mardaani 2 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की फिल्म का धमाका, दूसरे दिन की छप्पर फाड़ कमाई
रानी मुखर्जी की इस फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छा रिव्यू मिला है. ऐसे में दर्शकों को भी ये फिल्म पसंद आने लगी हैं.
रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म मर्दानी 2 (Mardaani 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. शुक्रवार को रिलीज हुई रानी मुखर्जी की इस फिल्म को पहले दिन दर्शकों का ज्यादा साथ नहीं मिला. लेकिन अब इस फिल्म की कमाई में रफ्तार देखी जा रही है. दरअसल रानी मुखर्जी की इस फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छा रिव्यू मिला है. ऐसे में दर्शकों को भी ये फिल्म पसंद आने लगी हैं. पहले दिन इस फिल्म 4 करोड़ के करीब की कमाई की थी जबकि दूसरे दिन इसमें गजब का उछाल आया और फिल्म ने साढ़े छह करोड़ कमा लिए.
ट्रेंड पंडित तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर मर्दानी 2 के कमाई की जानकारी दी हैं. तरण के मुताबिक पहले दिन 3.80 करोड़ कमाए जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 6.55 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद फिल्म के दो दिनों का कुल कलेक्शन 10.35 करोड़ हो चुका है. इतना ही रानी मुखर्जी की ये फिल्म उनकी पिछली दोनों फिल्में हिचकी और मर्दानी से बेहतर कमाई कर रही है.
#Mardaani2 is unstoppable on Day 2... Witnesses fantastic growth, despite stiff competition from new [#Jumanji] + holdover [#PatiPatniAurWoh] titles... Trending better than #Rani’s last two films: #Mardaani and #Hichki... Fri 3.80 cr, Sat 6.55 cr. Total: ₹ 10.35 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 15, 2019
वैसे आपको बता दे कि मर्दानी' के पहले भाग को प्रदीप सरकार ने निर्देशित किया था. जो साल 2014 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. लेकिन 'मर्दानी 2' के निर्देशन का जिम्मा निर्देशक गोपी पुथरण को दिया गया है. जिन्होंने अपने निर्देशन से सभी को इम्प्रेस कर दिया. फिल्म रानी मुखर्जी और विशाल जेठवा के अभिनय को भी काफी पसंद किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2019 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

