बॉलीवुड

मनीषा कोइराला ने अपनी किताब 'हील्ड' से हटाया परदा, कहा- कैंसर ने दिया मुझे नया जीवन

मनीषा ने निराशा, अनिश्चितता और भय का सामना किया. अब इन्हीं मनोभावों को वह किताब में पिरोकर पेश कर रही हैं....

मनीषा कोइराला ने अपनी किताब 'हील्ड' से हटाया परदा, कहा- कैंसर ने दिया मुझे नया जीवन
अभिनेत्री मनीषा कोइराला ( Photo Credit-IANS )

ढाका: ओवेरियन कैंसर को मात दे चुकीं अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने अपने संघर्षो एवं निजी बातों को 'हील्ड' नामक पुस्तक में बयां किया है. कोईराला ने शनिवार को अपनी इस किताब से परदा हटाया. मनीषा ने किताब के मुखपृष्ठ के साथ ट्वीट किया, "कैंसर से उबरना जीवन को फिर से जीना और खुद को फिर से पाने का एक सबक है." मनीषा को साल 2012 में कैंसर डाइग्नोस किया गया था. उन्होंने किताब में अपनी इसी कहानी के बारे में लिखा है.

मनीषा ने नीलम कुमार के साथ इस किताब को लिखा है. किताब का उपशीर्षक है 'कैंसर ने कैसे मुझे नई जिंदगी दी.' मनीषा को कैंसर से उबरे हुए छह साल हो गए हैं. इस दौरान मनीषा ने निराशा, अनिश्चितता और भय का सामना किया. अब इन्हीं मनोभावों को वह किताब में पिरोकर पेश कर रही हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो मनीषा ने हाल में संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म ' संजू ' में काम किया है और इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की फिल्म ' लस्ट स्टोरीज ' में भी दिखाई दी थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2018 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).