बॉलीवुड

मलाइका के पेंडेंट में लिखा है ' A', क्या अर्जुन की ओर है इशारा ?

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की नजदीकियां इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. रिपोर्ट्स की माने तो अगले साल मलाइका और अर्जुन शादी के बंधन में बंध सकते हैं

मलाइका के पेंडेंट में लिखा है ' A', क्या अर्जुन की ओर है इशारा ?
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Instagram)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की नजदीकियां इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. रिपोर्ट्स की माने तो अगले साल मलाइका और अर्जुन शादी के बंधन में बंध सकते हैं. अब मलाइका ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी में एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख ऐसा लग रहा है कि वह अर्जुन के साथ अपने रिश्ते पर मोहर लगाना चाहती है. दरअसल, तस्वीर में मलाइका ने अपने गले में एक पेंडेंट पहन रखा है और पेंडेट में 'AM' लिखा हुआ नजर आ रहा है. अब प्रतीत तो यही हो रहा है कि 'AM'का मतलब अर्जुन और मलाइका है.

अर्जुन और मलाइका को कई दफा साथ में देखा जा चुका है. पिछले हफ्ते दोनों एक रेस्टोरेंट में डिनर करने के लिए भी गए थे. साथ ही मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन उनके साथ इटली भी गए थे. दोनों को इटली के एयरपोर्ट पर स्पॉट भी गया था.

मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Instagram)

बता दें कि हाल ही में अर्जुन अपनी बहन जाह्नवी के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे. बातचीत के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अर्जुन ने एक अहम खुलासा किया था. उन्होंने कहा था कि वह अब सिंगल नहीं है. साथ ही अर्जुन ने यह भी बताया था कि वह अब शादी के लिए बिल्कुल तैयार है. अब देखना होगा कि अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को लेकर अधिकारिक घोषणा कब करते हैं. यह भी पढ़ें:-  शादी की अफवाहों के बीच अर्जुन-मलाइका ने खरीदा नया फ्लैट ?

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2018 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).