बॉलीवुड

शादी की अफवाहों के बीच अर्जुन-मलाइका ने खरीदा नया फ्लैट ?

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिलेशनशिप इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. खबरों की माने तो अर्जुन और मलाइका अगले साल शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं.

शादी की अफवाहों के बीच अर्जुन-मलाइका ने खरीदा नया फ्लैट ?
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Photo Credits: Facebook)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का रिलेशनशिप इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. खबरों की माने तो अर्जुन और मलाइका अगले साल शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं. अब शादी की अफवाहों के बीच यह खबर सामने आई है कि अर्जुन और मलाइका ने साथ में एक फ्लैट भी खरीद लिया है. जी हां, पिंकविला के सूत्रों के मुताबिक मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के पास अर्जुन और मलाइका ने एक शानदार फ्लैट खरीदा है. अर्जुन और मलाइका को कई दफा साथ में भी स्पॉट किया जा चुका है लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

शुक्रवार को भी अर्जुन और मलाइका एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए नजर आए थे. दोनों वहां पर डिनर करने के लिए गए थे. अर्जुन कपूर को मीडिया की नजरों से बचते हुए देखा गया था. दरअसल, अर्जुन इन दिनों फिल्म 'पानीपत' के लिए अपना लुक छिपा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:-  अर्जुन कपूर को क्यों मुंडवाना पड़ा अपना सिर? मीडिया से अब इस तरह छुपा रहा हैं अपना चेहरा

 

View this post on Instagram

 

#mallaikaarorakhan #arjunkapoor #maheepkapoor #sanjaykapoor and #karanjohar snapped in Juhu @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

खबरों की माने तो 'कॉफी विद करण' में भी अर्जुन अपने रिलेशनशिप को लेकर एक दिलचस्प खुलासा करेंगे. मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार जब इस शो में उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सिंगल नहीं है. साथ ही अर्जुन यह भी कहते हुए नजर आएंगे कि वह अब शादी के लिए बिल्कुल तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2018 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).