बॉलीवुड

COVID-19 को मात देने वाली Malaika Arora ने लगवाई कोरोना वायरस की वैक्सीन, टीकाकरण केंद्र से शेयर की ये फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने आज कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया है. एक्ट्रेस ने आज वैक्सीनेशन सेंटर से अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वो कोविड वैक्सीन लगवाती नजर आ रही हैं.

COVID-19 को मात देने वाली Malaika Arora ने लगवाई कोरोना वायरस की वैक्सीन, टीकाकरण केंद्र से शेयर की ये फोटो
मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Instagram)

Malaika Arora Takes First Dose of COVID-19 Vaccine: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने आज कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया है. एक्ट्रेस ने आज वैक्सीनेशन सेंटर से अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वो कोविड वैक्सीन लगवाती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस आज मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) पहुंची जहां उन्होंने ये वैक्सीन लगवाई. मलाइका ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है.

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैंने कोविड वैक्सीन का पहला डोज लिया. क्योंकि हम सभी इसमें एक हैं. तो चलो योद्धाओं, वायरस के खिलाफ इस जंग को जीतें और आप भी इस वैक्सीन को लगवाना न भूलें. (हमारे फ्रंटलाइन वर्कर्स का भी आभार, जो इतने कैरिंग और सतर्क रहे हैं और हर चीज को चेहरे पर एक मुस्कान के साथ करते गए.) धन्यवाद (हां मैं कोविड वैक्सीन के लिए पात्र थी)."

ये भी पढ़ें: Farah Khan ने Malaika Arora को कहा ‘कमीनी’, होली पर एक्ट्रेस पोस्ट की थी ऐसी फोटो!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर के महीने में मलाइका अरोड़ा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी जिसके बाद उन्होंने खुदको होम क्वारंटाइन कर लिया था. कुछ समय बाद एक्ट्रेस ने इस वायरस पर अपनी जीत हासिल कर ली.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2021 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).