Malaika Arora Yoga Video: मलाइका अरोड़ा ने अपने योगा पार्टनर के साथ क्यूट वीडियो किया शेयर
इस वीडियो में मलाइका स्लीवेलेस लॉन्ग टॉप पहन पूल के बगल में वर्कआउट करती दिखाई दी. जहां वो नन्हे पेट के साथ शरारत भी करती नजर आ रही हैं.
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिटनेस को लेकर कितनी अलर्ट रहती हैं ये बताने की जरूरत नहीं है. 47 साल की उम्र में भी मलाइका अगर आज किसी यंग एक्ट्रेस जैसी दिखाई देती हैं. तो इसके पीछे की वजह है उनका फिटनेस और वर्कआउट को लेकर दिलचस्पी. इसी कारण मलाइका अरोड़ा हर दिन वर्कआउट करती दिखाई देती हैं. ऐसे में अब मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो बहन अमृता अरोड़ा के पेट डॉग के साथ नजर आ रही हैं.
इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा स्लीवेलेस लॉन्ग टॉप पहन पूल के बगल में वर्कआउट करती दिखाई दी. जहां वो नन्हे पेट के साथ शरारत भी करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करने के साथ मलाइका ने लिखा कि मेरा योग पार्टनर एक्सल. यह भी पढ़े: Malaika Arora Photos: एअरपोर्ट पर मलाइका अरोड़ा ने दिखाया फैशन का टशन, नखरे देख हो जाएंगे घायल
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी लाइक किया हैं. आपको बता दे कि अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को लेकर आए दिन चर्चा में रहते हैं. दोनों को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जाता रहा है. अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि लोग उन्हें बड़ी उम्र होने के चलते काफी बार निशाना बनाते रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2020 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

