मलाइका अरोड़ा ने अपने पेंडेंट को लेकर दी ये सफाई, खुद बताया 'AM' का मतलब
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने गुरुवार सुबह अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की थी. तस्वीर में उन्होंने एक पेंडेंट पहन रखा था जिसमें 'AM' लिखा हुआ नजर आ रहा था.
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने गुरुवार सुबह अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की थी. तस्वीर में उन्होंने एक पेंडेंट पहन रखा था जिसमें 'AM' लिखा हुआ नजर आ रहा था. इस तस्वीर को लेकर यह कहा जा रहा था कि शायद 'AM' का मतलब अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा हो सकता है लेकिन अब मलाइका ने इस पेंडेंट को लेकर सफाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. अब पेंडेंट में 'MA' लिखा हुआ दिख रहा है. मलाइका ने फोटो शेयर करते वक्त लिखा कि, "धन्यवाद वहबीज़ मेहता मुझे 'MA' पेंडेंट गिफ्ट करने के लिए. MA का मतलब मेरा नाम 'मलाइका अरोड़ा है."
खबरों की माने तो अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई दफा दोनों को साथ में स्पॉट किया जा चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और मलाइका अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

हाल ही में 'कॉफी विद करण' में भी अर्जुन ने कुछ ऐसा कहा था जिससे यह लग रहा था कि वह मलाइका के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल करना चाहते हैं. उन्होंने करण जौहर से बात करते हुए कहा था कि वह अब सिंगल नहीं हैं और साथ ही शादी के लिए भी बिल्कुल भी तैयार है. यह भी पढ़ें:- एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे दिखें अर्जुन और मलाइका, क्या दोनों ने ऑफिशियल कर दिया है अपना रिलेशनशिप ?
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2018 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

