बॉलीवुड

एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे दिखें अर्जुन और मलाइका, क्या दोनों ने ऑफिशियल कर दिया है अपना रिलेशनशिप ?

लंबे समय से ऐसी खबरें सामने आ रही है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. बीते कुछ दिनों में इन दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है.

एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे दिखें अर्जुन और मलाइका, क्या दोनों ने ऑफिशियल कर दिया है अपना रिलेशनशिप ?
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)

लंबे समय से ऐसी खबरें सामने आ रही है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. बीते कुछ दिनों में इन दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है. लैक्मे फैशन वीक के दौरान दोनों को एक साथ बैठे हुए देखा गया था. हाल ही में अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन के लिए अर्जुन 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के सेट पर पहुंचे थे. वहां पर भी अर्जुन और मलाइका को एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए देखा गया था. दोनों ने साथ में स्टेज पर वॉक भी किया था.हालांकि, अर्जुन और मलाइका ने अभी तक अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी भी बात नहीं की है.

23 अक्टूबर को मलाइका ने अपना 45वां जन्मदिन मनाया और इस खास अवसर पर वह इटली में मौजूद थी. खबरों की माने तो अर्जुन कपूर भी मलाइका के साथ इटली में ही थे. बुधवार को मलाइका वापिस भारत लौटी और अर्जुन कपूर भी उसी फ्लाइट से सफर कर रहे थे. दोनों एयरपोर्ट पर मीडिया की नजरों से बचते हुए नजर आए.

अब मलाइका और अर्जुन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस फोटो में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह तस्वीर मिलान एयरपोर्ट की है.

यह भी पढ़ें: -  2 साल पहले मलाइका ने अरबाज खान से लिया था तलाक, अब इस एक्टर संग अपने रिश्ते को करेंगी ऑफिशियल

बता दें कि 18 साल तक साथ रहने के बाद पिछले साल अरबाज और मलाइका का तलाक हो गया था. अर्जुन कपूर के साथ मलाइका की बढ़ती नजदीकियों को ही तलाक का कारण बताया जा रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2018 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).