बॉलीवुड

Tera Ki Khayal Song: Malaika Arora और Guru रंधावा की 'तेरा की खयाल' गाने में दिखी रिजलिंग केमिस्ट्री (Watch Video) 

मलाइका अरोड़ा हमेशा से ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए चर्चा में रहती हैं. और रहे भी क्यों ना? आखिर उनका फैशन सेंस सबसे अनोखा और एलीगेंट जो है.

Tera Ki Khayal Song: Malaika Arora और Guru रंधावा की 'तेरा की खयाल' गाने में दिखी रिजलिंग केमिस्ट्री (Watch Video) 
टीसीरीज (Photo credit Instagram)


Tera Ki Khayal Song: अपनी अदाओं से फैंस के दिलों में खलबली मचाने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने फैंस के लिए बेहद ही खास तोहफा लाई हैं. मलाइका अरोड़ा और मशूहर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का बहूचर्चित पंजाबी सॉन्ग 'Tera Ki Khayal' रिलीज़ हो चुका है. सॉन्ग में मलाइका और गुरु का रोमांटिक अंदाज़ दर्शकों को खूब रिझाने वाला है.

मलाइका अरोड़ा हमेशा से ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए चर्चा में रहती हैं. और रहे भी क्यों ना? आखिर उनका फैशन सेंस सबसे अनोखा और एलीगेंट जो है. खैर इस गाने में भी उनके ग्लैमस अंदाज़ और गुरु रंधावा के डैशिंग लुक ने चार चांद लगा दिए हैं. देखें गाना:

बता दें कि दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों कि केमिस्ट्री दमदार लग रही है. मलाइका के डांस मूव्स और गुरु रंधावा का स्वैग फैंस को बेहद पसंद आने वाला है. गौरतलब है कि बॉस्को लेस्ली मार्टिस द्वारा डायरेक्टड 'तेरा की खयाल' गाने को गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है. गाने को संजोज ने कंपोज किया है और इस गाने के बोल रोयल मान और खुद गुरु रंधावा ने लिखे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2023 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).