बॉलीवुड

Swatantra Veer Savarkar Biopic: वीर सावरकर की 138वीं जयंती पर महेश मांजरेकर ने की बायोपिक फिल्म की घोषणा, पढ़ें डिटेल्स

फिल्ममेकर और निर्माता संदीप सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की कहानी 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' को बयां करने के उद्देश्य से पॉपुलर एक्टर और निर्देशक महेश वी मांजरेकर के साथ हाथ मिलाया है.

Swatantra Veer Savarkar Biopic: वीर सावरकर की 138वीं जयंती पर महेश मांजरेकर ने की बायोपिक फिल्म की घोषणा, पढ़ें डिटेल्स
अमित बी वाधवानी, महेश मांजरेकर और संदीप सिंह (Photo Credits: Twitter)

Swatantra Veer Savarkar Biopic: फिल्ममेकर और निर्माता संदीप सिंह (Sandip Singh) ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) की कहानी 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' को बयां करने के उद्देश्य से पॉपुलर एक्टर और निर्देशक महेश वी मांजरेकर के साथ हाथ मिलाया है. सावरकर की 138 वीं जयंती पर उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि वो उनकी कहानी को फिल्म के माध्यम से पेश करने का अधिकार हासिल कर लिया है.

संदीप सिंह ने उनकी फिल्म की घोषणा करते हुए कहा, "वीर सावरकर की सराहना के साथ ही समान रूप से उनकी आलोचना भी की जाती है. उन्हें आज ध्रुवीकरण करने वाले व्यक्तित्व के रूप में पेश किया जाता है, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए हैं कि क्योंकि लोग उनके बारे में बहुत कुछ नहीं जानते. कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि वह हमारे स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे और हमारी कोशिश उनकी जिंदगी और उनके जीवन के सफर को दर्शकों के सामने लाना है."

महेश वी मांजरेकर ने कहा, "मैं हमेशा से वीर सावरकर के जीवन और उनके समय को लेकर आकर्षित रहा हूं. मेरा मानना है कि वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें इतिहास में उनका उचित स्थान नहीं मिला...उनका हक नहीं मिला. उनके जीवन  ने बहुत से लोगों को प्रभावित किया होगा. मैं जानता हूं कि एक निर्देशक के तौर पर, यह मेरे लिए एक चुनौती होगी, लेकिन मैं इस चुनौती को स्वीकार करना चाहता हूं."

स्वातंत्र्यवीर सावरकर को लंदन, अंडमान और महाराष्ट्र में शूट किया जाएगा. यह फिल्म भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास की दास्तां को एक नया रूख देगी.

वीर सावरकर ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वह हिंदू महासभा के सदस्य भी थे. अपनी मृत्यु के पचपन साल बाद भी राजनीतिक स्पेक्ट्रम के दोनों पक्षों में वह सशक्त प्रतिक्रियाएं जगाते रहे हैं. आज 28 मई को इस महान स्वतंत्रता सेनानी की 138वीं जयंती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2021 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).