बॉलीवुड

महेश भट्ट ने ट्वीटर पर की आलिया की तारीफ

इस फिल्म में आलिया ने पहली बार अपनी मां सोनी राजदान के साथ काम किया है.

महेश भट्ट ने ट्वीटर पर की आलिया की तारीफ
आलिया भट्ट, महेश भट्ट (Photo Credits: Facebook)

मुंबई:  आलिया भट्ट के परवान चढ़ते करियर और बुलंदियों पर पहुंचने से उनके पिता महेश भट्ट को उन पर बहुत गर्व है. फिल्म 'राजी' में आलिया के अभिनय की हो रही तारीफ से खुश महेश भट्ट ने सोमवार को ट्वीट किया, "आलिया, मेरी बेटी तुम ऊंची से ऊंची उड़ान भर रही हो. खुद को बेहतर बनाने की आदी हो जाओ..प्यार.

महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया ने 'राजी' में एक ऐसी कश्मीरी लड़की की भूमिका निभाई है, जो अपने देश की सुरक्षा के लिए जासूसी करने के मकसद से एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी से शादी करती है.

इस फिल्म में आलिया ने पहली बार अपनी मां सोनी राजदान के साथ काम किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2018 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).