बॉलीवुड

Kareena Kapoor और Amrita Arora के बाद ये दो स्टार्स भी कोरोना से संक्रमित, पति Sanjay Kapoor ने की पुष्टि

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के बाद अब संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं. इस खबर की पुष्टि खुद संजय ने मीडिया से की है.

Kareena Kapoor और Amrita Arora के बाद ये दो स्टार्स भी कोरोना से संक्रमित, पति Sanjay Kapoor ने की पुष्टि
करीना कपूर अमृता अरोड़ा और महीप कपूर (Photo Credits: Instagram)

Maheep Kapoor and Seema Khan Tests Positive for COVID-19: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के बाद अब संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं. इस खबर की पुष्टि खुद संजय ने मीडिया से की है. बताया गया कि उनमें कोरोना के हलके लक्षण पाए गए हैं. परिवार ने फौरन सावधानी बरतते हुए उन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया है. इधर सोहेल खान की पत्नी सीमा खान (Seema Khan) भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, महीप भी करीना और अमृता के काफी करीब हैं और अक्सर उनके साथ पार्टी में नजर आती हैं. बात करें करें और अमृता की तो उन्हें लेकर खबर है कि हाल ही में उन्होंने कई पार्टियां अटेंड की थी जहां वो कोरोना से संक्रमित हो गईं. फिलहाल बीएमसी उनकी सेहत का जायजा ले रही और उनके सैंपल्स को टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है ताकि इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं उन्हें ओमीक्रोन (Omicron) की समस्या तो नहीं.

ये भी पढ़ें:COVID-19 पॉजिटिव Kareena Kapoor Khan और Amrita Arora का घर हुआ सील, होम आइसोलेशन में हैं एक्ट्रेस

 

बीते सोमवार को करीना ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए बताया, "मैंने कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं. मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और सभी मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं. सभी से अनुरोध करती हूं कि कृपया कर अपनी जांच कराएं. मेरी फैमिली और स्टाफ भी डबल वैक्सीन ले चुका है.  उनमें कोई लक्षण नहीं है. खुशनसीबी से मैं ठीक हूं और जल्द स्वस्थ हो जाउंगी."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2021 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).